UP Police Paper Leak: STF ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, परीक्षा से संबंधित कई दस्तावेज बरामद

Edited By Harman Kaur,Updated: 02 Mar, 2024 04:50 PM

up police paper leak stf arrested 2 accused

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने 2 आरोपियों को यहां विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार किया......

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने 2 आरोपियों को यहां विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार किया।
PunjabKesari
STF द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आरोपी उस गिरोह के सदस्य हैं, जो 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में शामिल थे। एसटीएफ ने बताया कि यह गिरोह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए साल्वर (प्रश्न पत्र हल करने वाले) की व्यवस्था करने और प्रश्न पत्र लीक करने में भी शामिल था।
PunjabKesari
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह चौहान और सोनू सिंह यादव के रूप में हुई है और दोनों ही प्रयागराज के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एसटीएफ अधिकारियों को बताया कि पुलिस द्वारा परीक्षा पत्र लीक में शामिल लोगों पर कार्रवाई शुरू करने के बाद से वे फरार थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से 2024 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से संबंधित कई दस्तावेज, दो मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई। एसटीएफ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें.....
सरकारी कार्यों में तकनीक के उपयोग से लोगों के जीवन में सुधार आया: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि सरकारी कार्यों में अधिकाधिक तकनीक के उपयोग से आम जनमानस की जिंदगी में तेजी से बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जीवन के हर क्षेत्र में सुधार से न केवल पारदर्शिता बढ़ी है बल्कि भ्रष्टाचार भी समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि जहां शासन की सुविधा का लाभ बिना भेदभाव हर नागरिक तक पहुंच सके वही सुशासन है और सुशासन का यही मॉडल रामराज्य है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!