UP Nikay Chunav: 2 मई की शाम 37 जिलों में थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने चल दिए सभी दांव

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 May, 2023 09:05 AM

up nikay chunav election campaign

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रदेश के सभी जिलों में जोरों शोरों से चुनाव प्रचार किया और जनसभाओं में जनता को संबोधित किया। लेकिन अब निकाय चुनाव...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश में दो चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रदेश के सभी जिलों में जोरों शोरों से चुनाव प्रचार किया और जनसभाओं में जनता को संबोधित किया। लेकिन अब निकाय चुनाव में 2 मई की शाम 6ः00 बजे 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन जिलों में पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा। यहां 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना होगा। इसलिए प्रचार थमने से पहले सभी दल प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

PunjabKesari

बता दें कि, प्रदेश के 37 जिलों में पहले चरण के लिए 4 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। मतदान का समय सुबह 7ः00 से शाम 6ः00 बजे तक है। मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने का नियम है। सार्वजनिक सभा आदि भी इससे पहले ही समाप्त करनी होगी। ऐसे में प्रचार बंद होने तक सभी दल पूरी ताकत प्रचार में लगाएंगे और जन सभाएं और रैलियां करेंगे।

PunjabKesari

इन जिलों में होंगे पहले चरण के मतदान
प्रदेश के मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान होंगे।

यह भी पढ़ेंः यूपी पुलिस का अनोखा कारनामा! हथकड़ी में बंधे युवक को ठेके से दिलाई शराब, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

PunjabKesari

पहले चरण के मतदान के लिए 47 अफसर नियुक्त
प्रदेश के इन 37 जिलों में पहले चरण के मतदान के लिए 47 अफसर नियुक्त किए गए है। जिनमें से प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा और निदेशक दिव्यांगजन प्रकाश सत्य प्रकाश पटेल वाराणसी में प्रेक्षक बने, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार और अपर आयुक्त कानपुर मंडल कृतिका शर्मा प्रयागराज में प्रेक्षक बने, विशेष सचिव महिला कल्याण संदीप और अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल रमेश चंद्र शर्मा गोरखपुर में प्रेक्षक बने, आवास आयुक्त रणवीर प्रसाद विशेष सचिव एपीसी शाखा राजेंद्र सिंह आगरा में प्रेक्षक बने, प्रमुख सचिव व स्थापना अनिल कुमार सागर और विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी आशुतोष कुमार सहारनपुर में प्रेक्षक बने है। एसीईओ यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण मोनिका रानी और अपर श्रमायुक्त सुरेंद्र प्रसाद मुरादाबाद में प्रेक्षक बने है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण और मिशन निदेशक आयुष महेंद्र वर्मा फिरोजाबाद में प्रेक्षक बनाएं गए है। जो निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराएंगे।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!