UP लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का लगा आरोप, वीडियो वायरल

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Jul, 2022 03:47 PM

up lekhpal recruitment exam paper leaked video viral on social media

उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पेपर प्रयागराज में लीक हुआ है। वहीं समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में एक वीडियो को ट्वीट करते...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगा है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पेपर प्रयागराज में लीक हुआ है। वहीं समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में एक वीडियो को ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

 

पार्टी ने कहा कि योगी सरकार एक भी परीक्षा को सफलतापूर्वक नहीं करा पा रही है। ऐसे में सीएम योगी को इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी ने कहा कि क्या सरकार युवाओं को नौकरी देने से बचने के लिए खुद ही पेपर को लीक करा रही है। 

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अयज कुमार लल्लू ने भी अपने ट्वीटर हैंडिल से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक। 2017 से 9वीं पेपर लीक की घटना। निकम्मी, भ्रष्ट और घमंडी योगी सरकार में पैसे के खेल से नौजवानों के भविष्य का सौदा थम नहीं रहा। ज़ीरो टॉलरेंस 'लीक' का शिकार है और उप्र का लोकभवन बतौलेबाजी का। युवा जाएं तो कहां, गुहार लगाएं तो कहां?

हलांकि अभी तक इस मामले में अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उसके बावजूद भी  27 संदिग्धों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। कई जिलो में ताबड़तोड छापेमारी चल रही है। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!