Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 Jan, 2022 07:15 PM

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी का कथित रूप से हत्या कर दी और इस कृत्य को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी का कथित रूप से हत्या कर दी और इस कृत्य को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने सोमवार को बताया कि घटना थाना सेक्टर 142 के शाहदरा गांव की है और पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति अनिल को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया जो सुरक्षा गार्ड का काम करता था लेकिन काफी दिनों से बेरोज़गार था। उन्होंने बताया कि 33 वर्षीय शारदा देवी एक दफ्तर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर काम करती थी और शनिवार की रात अनिल तथा शारदा के बीच झगड़ा हुआ जिस दौरान अनिल ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी तथा शव को पंखे से लटक दिया।