UP: दिव्यांग महिला से सरकारी विभाग के कर्मचारी ने किया रेप!

Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Oct, 2019 05:39 PM

up government department employee raped a handicapped woman

उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त से सख्त क़ानून बनाकर उसपर अमल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आज भी कहीं ना कहीं महिलाएं सुरक्षित नहीं...

घाटमपुर: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त से सख्त क़ानून बनाकर उसपर अमल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आज भी कहीं ना कहीं महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन किसी महिला या मासूम बच्ची को मनचले अपना शिकार बना रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिसका उदाहरण इस जिले में देखने को मिला है। जहां शौच के लिए गई दिव्यांग महिला को गांव के ही रिटायर्ड सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।

जानकारी मुताबिक मामला घाटमपुर के हरबसपुर गांव का है। जहां एक रिटायर्ड सिंचाई विभाग के कर्मचारी पर एक गूंगी महिला के साथ बलात्कार का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि देर शाम खेत मे शौच करने गई महिला के साथ रेप कर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। वहीं जानकारी के अनुसार पीड़ित के पड़ोसी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह शाम को अपने पति के साथ खेत में काम करने के बाद शौच क्रिया के लिए गई थी, तभी पास के रहने वाले रिटायर्ड सिंचाई विभाग के कर्मचारी सुरेश ने सविता (गूंगी पीड़ित) महिला को पीछे से जाकर धर दबोचा और खेतों में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला के मुंह से आवाज न निकलने के चलते आरोपी ने मनमानी ढ़ंग से घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने घर पहुंचकर आप बीती इशारों से परिजनों को बताने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक जब परिवार वाले उसकी बात को नहीं समझे तो पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम कागज पर लिखकर परिजनों को बताया। जिसको पढ़ने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित महिला के पिता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!