यूपीः हिरासत में लिए गए बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के 70 कार्यकर्ता
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 29 Dec, 2020 04:43 PM

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को ''गाय बचाओ-किसान बचाओ'' यात्रा के तहत प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के करीब 70 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत...
हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा के तहत प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के करीब 70 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हमीरपुर के सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनुराग सिंह ने बताया कि मंगलवार को बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस की जिलाध्यक्ष और अन्य करीब 60-70 नेताओं और कार्यकर्ताओं को शहीद पार्क से हिरासत में लेकर महिला थाना परिसर में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि सभी कांग्रेसी बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे थे और कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। इस बीच कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलम निषाद ने दावा किया कि शांतिपूर्ण तरीके से 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा निकाल रहे तीन सौ से ज्यादा कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह यात्रा भरुआ सुमेरपुर कस्बे तक जानी थी। उन्होंने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार को न गाय की चिंता है और न ही किसानों की फिक्र है। गौशालाओं में ठंड और भूख से गायें मर रही हैं तो कर्ज और मर्ज से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। निषाद ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' यात्रा जिला मुख्यालय से भरुआ सुमेरपुर कस्बे तक निकाली जानी थी, लेकिन पुलिस उन्हें लखनऊ में सोमवार शाम से ही नजरबंद कर रखा है।
Related Story

HC का ऐतिहासिक फैसला: 8 दिन की अवैध हिरासत पर योगी सरकार को झटका, पीड़ित को ₹2 लाख मुआवजा देने का...

सरकारी स्कूल बना डांस फ्लोर! शिक्षा के मंदिर में परोसी गई अश्लीलता, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल,...

मैंने बिना किसी दबाव के इस्लाम अपनाया, हिंदू धर्म में वापसी नहीं करूंगा, धर्मांतरण करने वाले युवक...

'मंदिर से लौटते वक्त उजड़ गए दो परिवार'... सुल्तानपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवारों की...

दारूल उलूम देवबंद का कड़ा फरमान: छात्र पास नहीं रख सकेंगे स्मार्टफोन, पकड़े गए तो सीधे संस्थान से...

इटावा में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत, पैर फिसला और डूब गए दोनों, मौके पर ही...

नाले के किनारे गए युवक को खींच ले गया मगरमच्छ, फिर भी जबड़े से निकल आया... लेकिन जिंदगी से हार गया...

सत्ता के लिए पगला गए हैं यादव, महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर हुए हमले पर बोले राजभर

'गुंडे-माफिया आ गए अपनी औकात में, त्योहारों में विघ्न डाला तो होना तय है कंस जैसा हश्र'- CM योगी...

नप गए DSO अनूप तिवारी, राशन डीलर से 40 हजार रुपए रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने दबोचा