मेरठ के जानी क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Feb, 2020 11:59 AM

two vicious crooks arrested in police encounter in meerut s jani area

उत्तर प्रदेश में मेरठ के जानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के जानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के अनुसार आज सुबह सूचना मिलने पर करीब साढ़े आठ बजे धौलडी मार्ग पर बाग में पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी । खुद को बचाते हुए पुलिस ने भी जवाबी कारर्वाई करते गोली चलाई जिसमें दो बदमाशा पूठ निवासी नसीम और सिसौली कला निवासी आबिद घायल हो गये। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कुछ कारतूस और लूट के जेवरात और 11 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई।       

उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को अस्प्ताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों पर क्रमश: छह और आठ मुकदमें दर्ज है। पुलिस को काफी समय इन बदमाशों की तलाश थी।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!