Pahalgam: हमले में पाक का नापाक हाथ? दो कश्मीरी और दो पाकिस्तानी शामिल...स्केच से सामने आई सच्चाई

Edited By Imran,Updated: 23 Apr, 2025 01:42 PM

two kashmiris and two pakistanis were involved in the pahalgam attack

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार को लेकर पूरा देश गुस्से में हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की तलाश में हेलीकॉप्टर, ड्रोन, जमीन से हर पैतरे आजमा रही है। इस बीच, आतंकी हमले पर नई जानकारी सामने आ रही है।

Pahalgam: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार को लेकर पूरा देश गुस्से में हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की तलाश में हेलीकॉप्टर, ड्रोन, जमीन से हर पैतरे आजमा रही है। इस बीच, आतंकी हमले पर नई जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर चल रहे न्यूज़ के मुताबिक पहलगाम हमले में दो पाकिस्तानी दहशतगर्द भी शामिल थे। उनके साथ में दो स्थानीय आतंकी भी थे। अब तक चार आतंकियों के बारे में जानकारियां सामने आई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने हमला करने वाले तीन आतंकियों के स्केच भी जारी किए हैं।

पहलगाम हमले के आतंकवादियों के स्केच जारी
इस दर्दनाक हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के स्केच जारी कर दिए गए हैं। सुरक्षा और इंटेलीजेंस एजेंसियों ने ये स्केच जारी किए हैं। पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं।
PunjabKesari
लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ है इस हमले का मास्टरमाइंड
इंटेलिजेंस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ ने ली है। वहीं इन सब के बीच पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ का कहना है कि इस हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है।

मरने वालों में कौन-कौन शामिल
बता दें कि हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। इस हमले में मारे गए लोगों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। साथ ही नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय लोग भी मारे गए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!