सालार मसूद और औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले पाकिस्तान-बांग्लादेश चले जाएं... कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 18 Sep, 2025 11:02 PM

those who glorify salar masood and aurangzeb should go to pakistan and bangladeh

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गुरुवार को कहा कि सालार मसूद और औरंगजेब की बात करने वाले लोग पाकिस्तान और बांग्लादेश चले जाएं क्योंकि उनकी मानसिकता के लोग वहीं पर मिलेंगे।

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गुरुवार को कहा कि सालार मसूद और औरंगजेब की बात करने वाले लोग पाकिस्तान और बांग्लादेश चले जाएं क्योंकि उनकी मानसिकता के लोग वहीं पर मिलेंगे। डॉ निषाद आज आजमगढ़ में एनआईसी केंद्र में मत्स्य विभाग की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मछुआरों के लिए पीएम संपदा योजना को सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना से जोड़ने का सराहनीय काम किया। इस योजना का रिव्यू किया जा रहा है। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

'पासपोर्ट और टिकट भी दिलवा देंगे'
महाराज सुहेलदेव राजभर के ऊपर की गई टिप्पणी के सवाल पर उन्होने कहा कि जो लोग सालार मसूद और औरंगजेब को पूजने वाले लोग थे वह पाकिस्तान और बांग्लादेश चले गए थे, अब जो लोग उसे सोच के बच गए हैं वह भी वहीं चले जाएं। उनको किराए भाड़े की दिक्कत होगी तो वह दे दिया जाएगा। उन्हें पासपोर्ट और वीजा भी दे दिया जाएगा। बस अपने पूर्वजों को कोसते हुए इस जगह से चले जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की भारतीय संस्कृति की सोच वसुधैव कुटुंबकम की रही है उसी परिकल्पना पर काम हो रहा है और जो लोग भारतीय संस्कृति को विखंडित करने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

'बिहार में चुनाव भाजपा के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा'
एक सवाल के जवाब में डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि बिहार में चुनाव भाजपा के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। यह कोई इंडिया गठबंधन नहीं है। उन्होंने आरक्षण के सवाल पर कहा कि आरक्षण एक लंबी प्रक्रिया है उसे दिशा में काम हो रहा है। समाज जैसे-जैसे जागरूक होगा वैसे-वैसे उसको अधिकार मिलेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!