Road Accident: घर वापस लौट रही महिला इंजीनियर को ट्रैक्टर ने कुचला...दर्दनाक मौत

Edited By Harman Kaur,Updated: 22 Feb, 2023 05:53 PM

the tractor crushed the woman engineer returning home

उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चाय पीकर घर वापस लौट रही महिला इंजीनियर को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया....

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चाय पीकर घर वापस लौट रही महिला इंजीनियर को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बीच सड़क ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला का शव ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए में फंसा गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहिए से बाहर निकाला और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़े....Noida News: कॉल सेंटर के जरिए नौकरी लगवाने के नाम पर सैकड़ों को लगाया चूना...लाखों रुपए ठगे, 2 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी मंदाकिनी गुप्ता बीते दिन मंगलवार शाम को सोसाइटी के परिसर में चाय पीने गई थी। चाय पीने के बाद जब वह वापस घर लौटने के लिए सड़क पार कर रही थी तो इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचल दिया। हादसे के तुंरत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PunjabKesari

ये भी पढ़े....
- 'नौजवान उम्मीद लगाकर बैठे थे रोजगार के कुछ रास्ते खुलेंगे, बजट ने उन्‍हें किया निराश'
VIDEO: एक करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा जब्त, 2 तस्कर भी गिरफ्तार


क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि उनको एडवांट टावर के पास रात के समय एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि महिला ट्रैक्टर के टायर के नीचे बुरी तरह से फंसी हुई थी। महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!