Edited By Prashant Tiwari,Updated: 16 Jan, 2023 03:13 PM

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को UP के नौकरशाहों पर जमकर भड़ास निकाली। सपा प्रमुख ने डेपुटेशन पर UP आए अधिकारियों को प्रदेश की छवि खराब करने वाला बताया।
लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को UP के नौकरशाहों पर जमकर भड़ास निकाली। सपा प्रमुख ने डेपुटेशन पर UP आए अधिकारियों को प्रदेश की छवि खराब करने वाला बताया। इसके साथ ही सरकार से इन अधिकारियों की जांच करने के साथ उन्हें वापस उनके राज्य कैडर में भेजने की बात कहीं।
सपा अध्यक्ष ने सोमवार सुबह किया ट्वीट
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के अफसरों पर जमकर भड़ास निकाली सपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में लिखा कि उप्र में सुदूर दूरदराज से जो अधिकारी डेपुटेशन पर आए हैं, उनका मक़सद क्या प्रदेश को सरेआम लूटना ही है। जनता से जो लूटा जा रहा है, उसका हिस्सा किस-किस को जा रहा है? ऐसे अधिकारी पूरे देश में उप्र की पुलिस की छवि बिगाड़ रहे हैं। इनकी तुरंत जांच कर मूल राज्य में प्रदेश वापसी हो।

इससे पहले सरकार पर जमकर बरसे थे सपा प्रमुख
अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में बीजेपी पूरी तरह से साफ होगी क्योंकि महंगाई चरम सीमा पर है। बेरोजगारी बढ़ी है। BJP की सरकार झूठ बोलने में नंबर वन है। आप लोग इतना जान लो जब लोकतंत्र में किसी को न्याय न मिले तो समझ लेना सरकार जाने वाली है। जनता इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश में सभी चीजें बेंच दी है। ऐसे में सरकार विदेश जाकर इन्वेस्टमेंट क्यों लाना चाहती हैं?

आप सपा से जुड़ेंगे तो सरकार आपका घर गिरा देगी
सरकार पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि BJP ने अपनी पावर का एहसास दिलाया है। आप सपा परिवार से हैं इसलिए आपका नक्शा चेक करते हुए ढाबे को गिराया जा रहा है। बीजेपी ने एग्जांपल देते हुए यह पावर दिखाया है कि आपके भी नक्शे चेक हो जाएं। जब आप भी सरकार में आना तो गैर कानूनी तरीके से बनी बिल्डिंगों को तोड़ देना।