Edited By Umakant yadav,Updated: 22 Jan, 2021 11:57 AM

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार क्षेत्र में बाईक सवार बदमाशों ने कोटेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि समरथपाह गांव के लल्लन पाण्डेय (55) गांव के प्रधान मुकेश चौधरी के साथ गुरूवार रात बाईक...
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार क्षेत्र में बाईक सवार बदमाशों ने कोटेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि समरथपाह गांव के लल्लन पाण्डेय (55) गांव के प्रधान मुकेश चौधरी के साथ गुरूवार रात बाईक से बहुआरा से पचेवदेवी मार्ग होते हुए गांव जा रहे थे कि रास्ते में बाईक सवार बदमाशों ने उनकी बाईक रोकी और हथियार तान दिया।

प्रधान के मुताबिक पहले बदमाशों ने कोटेदार को रोका, प्रणाम किया और फिर दौड़ाकर पेट और सिर में गोली मार दी। यह देख गांव प्रधान मुकेश चौधरी वहां से भाग गए। बदमाशों ने लल्लन को गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल लल्लन पाण्डेय को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव में कोटे की दुकान चलाते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।