अराजक तत्वों ने तोड़ी संत रविदास की प्रतिमा, नाराज ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Feb, 2026 03:57 PM

unruly elements vandalized the statue of saint ravidas and angry villagers crea

जिले के फेफना क्षेत्र में संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के बंधैता गांव में सोमवार की रात शरारती तत्वों द्वारा संत रविदास की प्रतिमा और एक स्तम्भ को...

बलिया: जिले के फेफना क्षेत्र में संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के बंधैता गांव में सोमवार की रात शरारती तत्वों द्वारा संत रविदास की प्रतिमा और एक स्तम्भ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

 मंगलवार की सुबह इसका पता लगने पर बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी (सदर) तिरुम राज सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिंह ने बताया कि मौके पर नयी प्रतिमा लाकर स्थिति को संभाला गया। 

उन्होंने बताया कि आठ माह पहले सरकारी भूमि पर संत रविदास की प्रतिमा रखी गई थी। प्रतिमा स्थल पर सोमवार को स्तम्भ का निर्माण कराया जा रहा था। इस बीच रात में यह घटना हुई। सिंह ने बताया कि आयोजकों से स्पष्ट कहा गया है कि प्रदेश शासन से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे कोई कार्य कराया जाएगा, तब तक मौके पर यथास्थिति बनाये रखी जाए। थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!