हत्या के आरोप में पति लगाता रहा कोर्ट का चक्कर, प्रेमी संग महिला को पुलिस ने जिंदा किया बरामद

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Sep, 2022 02:05 PM

the husband kept circling the court on the allegation of killing his wife

जब इंसान वेगुनाह ही किसी सजा का शिकार हो जाता है तो उसका सब कुछ बर्बाद हो जाता है ऐसा ही ताजा मामला बागपत जिले से सामने आया है। जहां पर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में शख्स कोर्ट का चक्कर लगाता रहा है। वो साबित करना चाहता था कि वो बेगुनाह है लेकिन...

बागपत: जब इंसान वेगुनाह ही किसी सजा का शिकार हो जाता है तो उसका सब कुछ बर्बाद हो जाता है ऐसा ही ताजा मामला बागपत जिले से सामने आया है। जहां पर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में शख्स कोर्ट का चक्कर लगाता रहा है। वो साबित करना चाहता था कि वो बेगुनाह है लेकिन मायके वालों के आरोप में पुलिस ने फर्जी तरीके पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पति को ना ही स्थानीय पुलिस ने मदद की न ही कोर्ट से कोई मदद मिली। पति ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट की शरण ली। उसके बाद पुलिस ने पति के साथ महिला महिला की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त महिला गाजियाबाद में अपने प्रेमी के साथ रह रही है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करा लिया है।

प्रेमी के साथ रह रही थी महिला 
बता दें कि मामला एक साल पहले बालैनी थाने में नोएडा के सोरखा गांव निवासी कालूराम वर्ष 2021 मे अपनी बहन पूजा की हत्या का मामला दर्ज करवाया था। कालूराम ने पूजा के पति पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने उनकी बहन पूजा की हत्या कर दी है। पुलिस ने ससुराल पक्ष की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि पति हत्या की बात से साफ इनकार करता रहा। वहीं एक साल बाद पूजा अपने ढिकौली निवासी प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर लोनी क्षेत्र में रहती हुई मिली।

पीड़ित पति बोला केस के चक्कर में हो गया सब कुछ बर्बाद
पीड़ित पति ने बताया कि फर्जी हत्या के आरोप में उसे एक साथ तक कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ा। उसका तीन बीघा जमीन भी बिक गया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सही से जांच पड़ताल करती तो उसका घर न बर्वाद होता। उन्होंने पुलिस के जांच पर सवाल उठाए हुए कहा कि पुलिस ने विना सही विवेचना के ही उसे हत्या का आरोपी मान लिया था। उन्होंने कहा अगर हाई कोर्ट से उसे स्टे नहीं मिलता तो केस में सच्चाई नहीं सामने आ पाती।

क्या !अब दोषी पुलिस कमिर्यो पर होगी कार्रवाई 
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 12 साल पहले पूजा की शादी बिजेंद्र के साथ हुई थी। जिसके बाद दंपत्ति के तीन बच्चे हुए। वहीं लापता होने के बाद महिला ने लोनी में चौथे बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस महिला को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। महिला ने बताया कि वर्तमान में उसका प्रेमी किसी मामले के चलते जेल में बंद है। वहीं महिला का पति बिजेंद्र गाड़ी चालक है। पत्नी के लापता होने और कुद पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह महिला की तलाश में जुटा हुआ था। उन्होंने बताया कि विवेचना में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!