Ram Mandir: भव्य राम मंदिर बनकर तैयार,  इस दिन होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

Edited By Imran,Updated: 28 Oct, 2025 05:00 PM

the grand ram temple is ready

Ram Mandir: पूरे विश्व में प्रभु राम के भक्तों में एक अलग ही उत्साह आज देखने को मिल रही है, क्योंकि अयोध्या में आखिरकार वो दिन आ गया, जब प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है, राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी आज ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय...

Ram Mandir: पूरे विश्व में प्रभु राम के भक्तों में एक अलग ही उत्साह आज देखने को मिल रही है, क्योंकि अयोध्या में आखिरकार वो दिन आ गया, जब प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है, राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी आज ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साझा की है।

चंपत राय ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में बनने वाला प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है, इसके अलावा राम मंदिर के साथ ही परकोटे में बनाए जा रहे सभी मुख्य मंदिरों में जिसमें भगवान शंकर, भगवान गणेश, हनुमान जी, सूर्य, भगवती, माता अन्नपूर्णा, शेषअवतार मंदिर पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है... इस पर ध्वज दंड एवं कलश भी स्थापित कर दिया गया है, सप्त मंडप में जितने भी मंदिर हैं जिसमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र ,महर्षि अगस्त, निषादराज, माता शबरी, माता अहिल्या के मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं, इसके अलावा संत तुलसीदास जटायु गिलहरी की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है।

25 नवंबर को ध्वजारोहण का कार्यक्रम
दरअसल अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण का कार्यक्रम होना है, जिसके मौके पर दस हजार विशेष मेहमान और खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मौजूद रहेंगे और 25 नवंबर की वो तारीख जब राम मंदिर से प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर की पूर्णता का संदेश देंगे तो विश्व में बैठे राम भक्त भी उत्साहित होंगे... प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

चंपत राय ने साफ किया कि दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य पूरे कर दिए गए हैं, वहीं मानचित्र अनुसार सड़कें और फर्श पर पत्थर लगाने का काम L&T द्वारा किया जा रहा है, इसके साथ ही भूमि सौंदर्यीकरण और हरियाली का कार्य जारी है, जबकि 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण GMR कंपनी द्वारा तेज़ी से किया जा रहा है। वहीं अब बताया जा रहा है कि राम मंदिर का केवल अब सिर्फ प्रशासनिक व तकनीकी कार्य बाकी रह गया है... वहीं कुछ काम जो बाकी रह गया है उन्हें पूरा करने के लिए 2026 तक का लक्ष्य रखा गया है... उसे भी समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!