Noida International Airport Inaugurated: अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में होगा PM Modi का कार्यक्रम, 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Edited By Pooja Gill,Updated: 28 Mar, 2026 10:34 AM

noida international airport inaugurated pm modi s program

ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोटर् के उद्घाटन और प्रस्तावित जनसभा को लेकर उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम...

ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोटर् के उद्घाटन और प्रस्तावित जनसभा को लेकर उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें आधुनिक तकनीक से लेकर विशेष बलों की तैनाती तक हर पहलू को शामिल किया गया है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा जानकारी साझा की गई, उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे कार्यक्रम स्थल को पांच-स्तरीय सुरक्षा घेरा' में बांटा गया है।       

सभी एंट्री प्वाइंट पर फ्रिस्किंग, बैगेज स्कैनिंग और... 
विशेष सुरक्षा दल के साथ लगातार समन्वय सभी एंट्री प्वाइंट पर फ्रिस्किंग, बैगेज स्कैनिंग और आईडी वेरिफिकेशन (डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर) से सघन जांच महिलाओं के लिए अलग चेकिंग एनक्लोजर लगाया गया है। लगभग पांच हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी, दंगा रोधी बल, आतंकवादी विरोधी दस्ता की संयुक्त तैनाती त्वरित प्रतिक्रिया टीम रणनीतिक स्थानों पर तैनात किए गए हैं। पहले से स्थापित पुलिस चौकियों को सक्रिय रखते हुए अतिरिक्त बल भी रिजर्व में रखा गया है। 

पूरे क्षेत्र को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया
पूरे क्षेत्र को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया एंटी-ड्रोन टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं,सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए अफवाहों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर के साथ साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड द्वारा लगातार चेकिंग में तैनात स्नीफर डॉग्स की तैनाती एंटी-सैबोटाज और एंटी-माइंस चेकिंग पहले से मौजूद है। आपात स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन कोष टीमों की तैनाती फायर ब्रिगेड और फायर टेंडर स्टैंडबाय,स्पष्ट इवैक्यूएशन रूट और असेंबली प्वाइंट,मेडिकल डेस्क, एम्बुलेंस और एम्बुलेंस कॉरिडोर की व्यवस्था कार्यक्रम से पहले मॉक ड्रिल कराई गई।       

पूरे कार्यक्रम स्थल पर CCTV से रखी जा रही नजर 
पूरे कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी सर्विलांस, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित विभिन्न स्थानों पर पुलिस हेल्प डेस्क रिवराइन पेट्रोलिंग की व्यवस्था जलमार्ग से आने-जाने वाली गतिविधियों पर नजर,डेडिकेटेड वायरलेस नेटवर्क, एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम, कोडेड एंट्री पास के जरिए एक्सेस कंट्रोल आदि स्थापित किये गये है। 

सुरक्षित निकासी के लिए चरणबद्ध विसर्जन योजना कार्यक्रम के बाद ट्रैफिक क्लियरेंस प्लान लागू,सभी वेंडर्स, स्टाफ और वॉलंटियर्स का वेरिफिकेशन अनिवार्य कर जारी किया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोटर् उद्घाटन कार्यक्रम को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सुरक्षा, तकनीक और प्रबंधन का अभूतपूर्व समन्वय किया है। हर स्तर पर सतकर्ता और तैयारी यह दर्शाती है कि प्रशासन इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!