युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 18 May, 2022 02:12 PM

the body of the young man was found hanging from the tree

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना फेस-2 क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन मेट्रो स्टेशन के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि मृतक के परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वही गेझा गांव के...

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना फेस-2 क्षेत्र के विशेष निर्यात जोन मेट्रो स्टेशन के पास एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि मृतक के परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वही गेझा गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बुधवार सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि विशेष निर्यात जोन मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले की तरफ एक पेड़ की डाल से एक अज्ञात युवक का शव लटका है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मृतक की पहचान अंशुल (22 वर्ष) के रूप में हुई। वह भंगेल गांव में किराये पर मकान लेकर रहता था।

उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद मैनपुरी का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने आत्महत्या की है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गेझा गांव के पास बुधवार सुबह रामा हलधर (40 वर्ष) नाम के एक अन्य व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीने का आदी था।

पुलिस को शक है कि शराब के सेवन के चलते हलधर की मौत हुई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। एक अन्य घटनाक्रम में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव में रहने वाली 27 वर्षीय युवती प्रियंका ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!