अपशिष्ट प्लास्टिक से तैयार दुनिया के सबसे ऊंचे चरखे का स्मृति ईरानी ने किया उद्घाटन

Edited By Deepika Rajput,Updated: 01 Oct, 2019 03:55 PM

smriti irani inaugurates world tallest spinning wheel

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को नोएडा अथॉरिटी द्वारा अपशिष्ट प्लास्टिक से तैयार किए गए दुनिया के सबसे ऊंचे चरखे का उद्घाटन किया। बता दें कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से एक दिन पहले इस चरखे का उद्घाटन किया गया है।

नोएडाः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को नोएडा अथॉरिटी द्वारा अपशिष्ट प्लास्टिक से तैयार किए गए दुनिया के सबसे ऊंचे चरखे का उद्घाटन किया। बता दें कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से एक दिन पहले इस चरखे का उद्घाटन किया गया है।
PunjabKesari
बापू के संकल्पों को समर्पित यह चरखा: स्मृति ईरानी
इस दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी ने अपशिष्ट प्लास्टिक से अब तक और राष्ट्र का सबसे बड़ा चरखा बनाया है, जो बापू के संकल्पों को समर्पित है। बता दें कि, इस चरखे को बनाने में 1650 किलोग्राम अपशिष्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
PunjabKesari
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में किया आवेदन
चरखे की ऊंचाई 14 फीट, लंबाई 20 फीट और चौड़ाई 8 फीट है। नोएडा अथॉरिटी का दावा है, कि यह दुनिया का सबसे बड़ा अपशिष्ट प्लास्टिक चरखा है। अथॉरिटी ने अपने इस कारनामे के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में आवेदन किया है।
PunjabKesari
चरखे को बनाने में इन चीजों का किया गया इस्तेमाल
नोएडा अथॉरिटी ने अपशिष्ट प्लास्टिक श्रमदान करके एक मुहिम चलाई थी। इसके तहत नोएडा वासियों से अपशिष्ट प्लास्टिक अथॉरिटी को दान करने के लिए कहा गया। जिसके बाद 1700 किलोग्राम के करीब अपशिष्ट प्लास्टिक इकट्ठा हुआ। जिससे यह चरखा बनाया गया है।
PunjabKesari
नोएडा अथॉरिटी ने चरखे को बनाने में अपशिष्ट प्लास्टिक जैसे चम्मच, कोल्ड ड्रिंक पीने वाली स्ट्रा का इस्तेमाल किया है। हालांकि, इसे दूर से देखने पर लकड़ी या पत्थर से बना हुआ प्रतीत होता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!