चैट देख भड़का... पहले गर्लफ्रेंड का गला काटा, फिर शव के किए टुकड़े-टुकड़े, धड़-हाथ फेंके; जौनपुर में दिल दहला देने वाला म'र्डर

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Jul, 2026 05:27 PM

accused arrested for mur dering woman and chopping her body into pieces

जौनपुर जिले में मड़ियाहूं क्षेत्र में रानीपुर तिराहे के पास रविवार की सुबह पुलिस ने सड़क के किनारे झाड़ी में एक महिला का कई टुकड़ों में कटा शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया...

Jaunpur News : जौनपुर जिले में मड़ियाहूं क्षेत्र में रानीपुर तिराहे के पास रविवार की सुबह पुलिस ने सड़क के किनारे झाड़ी में एक महिला का कई टुकड़ों में कटा शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रानीपुर बाईपास (भदोही मुख्य मार्ग) के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का कई टुकड़ों में कटा शव बरामद किया गया था।

पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने रामनगर विकास खंड कार्यालय के गेट की तरफ आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलायीं। सिंह ने दावा किया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी जो बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त हेमल खखरिया के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया।

मोबाइल चैट को लेकर विवाद, सो रही महिला की कर दी हत्या
सिंह के मुताबिक खखरिया ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह चार जुलाई को मृतक रेशमा खां उर्फ सना को बाबतपुर (वाराणसी) से मड़ियाहूं की टीचर्स कॉलोनी स्थित अपने किराये के कमरे में लाया था मगर इसी दौरान वहां मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था जिससे नाराज होकर उसने सो रही सना का गला चाकू से काटकर उसकी हत्या कर दी।

गड़ासे से शव के किए टुकड़े, अलग-अलग जगह फेंके अंग
उन्होंने बताया कि बाद में अभियुक्त ने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से सना के दोनों हाथ व पैर काटकर शव को तीन हिस्सों में बांटने के बाद धड़ को रानीपुर बाईपास पर और पैर व अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया था। सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा धड़ बरामद कर शिनाख्त किये जाने की भनक लगते ही वह बचे हुए अंगों को छुपाने की फिराक में था तभी पुलिस से मुठभेड़ में वह पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि खखरिया के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और महिला का एक कटा हुआ अंग भी बरामद हुआ है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!