सौतेली बेटी से रे/प का आरोपी पुलिस हिरासत में हुआ बीमार, अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Jul, 2026 04:12 PM

accused in assault case dies after health deteriorates in police custody

शाहजहांपुर जिले में अपनी सौतेली बेटी से दुराचार करने के आरोपी एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया...

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर जिले में अपनी सौतेली बेटी से दुराचार करने के आरोपी एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया। 

पुलिस ने आरोपों से किया इंकार 
वहीं पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ी थी और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सोमवार को बताया कि इस मामले में एक जांच टीम गठित की गई है जो पूरे मामले की जांच कर रही है और इस मामले में कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

बेटी को ससुराल में रहने नहीं दे रहा था आरोपी पिता
दीक्षित ने बताया कि सिधौली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय एक लड़की ने रविवार शाम को थाने में दी गयी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसका सौतेला पिता प्रदीप (36) पिछले तीन साल से उसके साथ दुराचार कर रहा है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार लड़की ने बताया कि इसी साल अप्रैल में उसकी शादी हो गई, जिसके बाद से सौतेला पिता उसे ससुराल में रहने नहीं दे रहा है। दीक्षित ने बताया कि शिकायत के बाद रविवार शाम को आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया लेकिन रात में सांस लेने में दिक्कत की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया मगर वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर जफर सैफी ने बताया कि पुलिस रात में प्रदीप को लेकर आई थी। उन्होंने बताया कि वह उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) का मरीज था और जब उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था तब उसका रक्तचाप काफी बढ़ा था और वह बेहोशी की हालत में था। सैफी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद ऑक्सीजन लगाकर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!