सड़कों के सहारे चुनावी पिच तैयार कर रहे CM Yogi, सभी सांसदों और विधायकों को दी ये जिम्मेदारी, कहा- काम करें... फिर जारी होगी धनराशि

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 Jun, 2026 05:11 PM

cm yogi is preparing the election pitch with the help of roads

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों और विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र के प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आगरा जिले में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक...

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों और विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र के प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आगरा जिले में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में लोक निर्माण विभाग की कार्य योजना, जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। 

राज्य सरकार के बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने विधान सभावार प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कहा कि सांसद एवं विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करें और प्रस्तावों में कोई संशोधन या सुझाव देना चाहते हैं तो उसे तत्काल उपलब्ध कराये, जिससे कार्ययोजना को मंजूरी देकर धनराशि जारी की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वीकृत कार्ययोजना की धनराशि तत्काल जारी कर काम शुरू कराएं। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि कार्य योजना की प्रभावी निगरानी की जाए, जिससे कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्ण हो सके। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने आगरा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

बयान के मुताबिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विस्तारीकरण कार्य इसी साल अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हवाई अड्डे के रनवे के विस्तारीकरण के लिए कुछ पेड़ों को हटाया जाना है जिसके लिए उच्चतम न्यायालय से इजाजत मिलनी बाकी है। अधिकारियों ने बताया कि इस पर मुख्यमंत्री ने उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण में विधिक बाधाओं को दूर करने के लिए प्रभावी पैरवी करने तथा सीनियर एवं अनुभवी अधिवक्ताओं का पैनल बनाकर प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!