'बाल्टी से पानी क्यों निकाला...' दलित को लाठियों से पीटकर किया अधमरा, 12 दिन बाद खुला खौफनाक सच

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jul, 2026 10:34 AM

dalit man beaten up in bhadohi for taking water from a bucket

भदोही जिले में बाल्टी से पानी लेने पर एक दलित पेंटर से कथित तौर पर मारपीट कर उसे घायल करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि....

Bhadohi News: भदोही जिले में बाल्टी से पानी लेने पर एक दलित पेंटर से कथित तौर पर मारपीट कर उसे घायल करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 23 जून की रात केवटही गांव निवासी भोला गौतम अपने साथी मजदूर ओमप्रकाश विश्वकर्मा के साथ पेंटिंग का काम करके मनोहरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में वह सिरदर्द की दवा लेने के लिए डॉ. शिवराम बिंद के यहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें:- धमाके की आवाज सुन भागे थे लोग, लेकिन मौके पर जो देखा... अमरोहा हाईवे पर 3 युवकों की दर्दनाक मौ/त

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि गौतम ने दवा लेने के लिए पानी मांगा तो डॉक्टर ने उसे बाहर से पानी लेने को कहा जिसके बाद गौतम ने बाहर रखी एक बाल्टी पर रखे बर्तन से जैसे ही पानी निकाला, तभी सामने के दुकानदार सुभाष बिंद ने कथित तौर पर जातिसूचक अपशब्द कहते हुए उसे फटकारा। अग्रवाल ने बताया कि आरोप है कि सुभाष बिंद ने लाठी से गौतम के सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर डॉ. शिवराम बिंद भी बाहर आए। आरोप है कि उन्होंने भी अपशब्द कहते हुए गौतम से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:- कार का शीशा तोड़ा, सड़क पर घसीटा और... शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर रिटायर्ड IAS के बेटे ने पार की हैवानियत की हदें

अग्रवाल के मुताबिक, गौतम के साथी मजदूर ओमप्रकाश विश्वकर्मा और आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाया। उन्होंने बताया कि सिर, पेट, पीठ और पैर में चोट लगने के बाद गौतम को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत में उसे वाराणसी के एक अस्पताल रेफर किया गया, जहां 12 दिन तक उसका इलाज चला। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच जुलाई को अस्पताल से लौटने के बाद भोला गौतम ने पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर सोमवार देर रात दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!