Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Jun, 2026 12:38 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए मंगलवार को अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। आदित्यनाथ ने कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की...
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए मंगलवार को अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। आदित्यनाथ ने कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी और संबंधित विभाग मौसम की स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पहले से ही तैयारी करके रखें। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस साल कम बारिश होने और सूखे की आशंका के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि कृषि विभाग ने विभिन्न परिस्थितियों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि जरूरत पड़ने पर उड़द, मूंग, ज्वार, बाजरा, तिल तथा अन्य कम अवधि में तैयार होने वाली फसलों का उत्पादन बढाया जाएगा। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संभावित सूखे की स्थिति में पशुओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें : बीच गंगा में नाव पर बनाया चिकन, परोसी गई शराब... जश्न पड़ा भारी, Video वायरल होते ही 5 गिरफ्तार
Varanasi News : वाराणसी में गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर चिकन पकाने और बियर पीने का कुछ लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दशाश्वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग गंगा नदी में नाव पर चिकन बनाते और शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद लोगों की पहचान करके पांच लोगों को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया और नाव जब्त कर ली ... पढ़ें पूरी खबर...