धमाके की आवाज सुन भागे थे लोग, लेकिन मौके पर जो देखा... अमरोहा हाईवे पर 3 युवकों की दर्दनाक मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jul, 2026 07:04 AM

three killed in collision between two bikes in amroha

उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई । पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे-51 पर मंडी धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुई...

Amroha News: उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई । पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे-51 पर मंडी धनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हुई भीषण सड़क दुर्घटना में अलग-अलग 2 बाइकों पर सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि इसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

धमाके की आवाज सुन दौड़े लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर आसपास के लोग लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत मामले की जानकारी मंडी धनौरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मंडी धनौरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

शवों को कब्जे में लेकर CHC भेजा
पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और पंचनामा भरकर उन्हें फिलहाल नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवा दिया है। पुलिस मोटरसाइकिलों के नंबर से मृतकों की शिनाख्त व उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!