अब सीधे खाते में आएंगे ₹1200! काशी से 1.10 करोड़ छात्रों के लिए CM Yogi का बड़ा तोहफा, 8 जुलाई से DBT योजना की शुरुआत

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Jul, 2026 06:09 PM

cm will transfer dbt funds to bank accounts of parents of 1 10 crore students

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को अपने प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना का शुभारंभ करेंगे ...

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को अपने प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में प्रति छात्र 1,200 रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। वाराणसी के 1,54,634 छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी इस योजना से लाभान्वित होंगे। 

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रखर कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री इससे पहले चार अप्रैल को वाराणसी से प्रदेशव्यापी‘स्कूल चलो अभियान'का शुभारंभ कर चुके हैं और अब डीबीटी अभियान की शुरुआत भी काशी से करेंगे। उन्होंने बताया कि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली धनराशि से अभिभावक बच्चों की आवश्यकता एवं आकार के अनुरूप दो जोड़ी यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते-मोजे, स्वेटर तथा स्टेशनरी सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीद सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न होने देना है। डीबीटी व्यवस्था से अभिभावकों को सीधे धनराशि मिलने से आवश्यक शैक्षणिक सामग्री की खरीद में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि आठ जुलाई को टीएफसी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय अधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के हाथों प्रदेशभर के लाभार्थियों के खातों में धनराशि का सफल अंतरण सुनिश्चित किया जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!