Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Sep, 2025 12:20 AM

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है। इटावा में पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिला अध्यक्षों और महासचिवों...
Etawah News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है। इटावा में पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिला अध्यक्षों और महासचिवों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। शिवपाल ने कहा कि यह घोर अनुशासनहीनता है और पार्टी किसी भी स्तर पर इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कार्यकर्ता सपा के सिद्धांतों और नेतृत्व से सहमत नहीं हैं, वे खुद पार्टी छोड़ सकते हैं।
सोशल मीडिया पर बढ़ती बगावत से पार्टी नेतृत्व चिंतित
बैठक के दौरान, कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व पर की जा रही विवादित टिप्पणियों का मुद्दा जोर-शोर से उठा। इस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने साफ कहा कि पार्टी के खिलाफ बोलना संगठन को कमजोर करने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा, "पार्टी के अनुशासन को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जो इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप
शिवपाल यादव के इस सख्त रुख के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खलबली मच गई है। इटावा समेत कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ता अब सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। जानकारों का मानना है कि यह कदम पार्टी में संयम और अनुशासन स्थापित करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।