शिवा शर्मा मौत मामला: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों पुलिस ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Oct, 2026 01:38 PM

shiva sharma death case police have sent three accused including shraddh

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैफे मालिक शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और वाहन चालक को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैफे मालिक शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और वाहन चालक को अदालत ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) अर्पित विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को बताया कि नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई है और उनके पास से बरामद दो मोबाइल फोन एवं अन्य सामान को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य मोबाइल नंबरों की भी पहचान कर रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरार रहने के दौरान पिछले 10 दिनों में आरोपियों को किसने मदद दी और वे कहां-कहां ठहरे थे। उन्होंने कहा कि मदद करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलवंत कुमार भारती की अदालत में पेश किया गया। इससे पहले हजरतगंज थाने में उनसे पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और फिर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। शिवा शर्मा (28) की नौ अक्टूबर को हजरतगंज थाना क्षेत्र के बालू अड्डा इलाके में एक अपार्टमेंट की बालकनी से संदिग्ध हालात में गिरने से मौत हो गई थी। उनकी मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 

आरोप है कि शिवा को प्रताड़ित करने और पीटने के बाद बालकनी से फेंका गया। पुलिस ने शुरुआत में इसे दुर्घटनावश हुई मौत माना था, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। श्रद्धा (31) अपनी बहन और चालक के साथ फरार थी। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में श्रद्धा ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया है कि शिवा ने खुद बालकनी से छलांग लगाई थी। उसने शिवा पर 15 से 20 लाख रुपये का कर्ज होने और आत्महत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत मामला: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों पुलिस ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!