पुलिसकर्मी समेत 4 गिरफ्तार, नाबालिग के पिता को झूठे रेप केस में फंसाने की साजिश का आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Oct, 2026 04:04 PM

4 arrested including a police officer on charges of conspiring to frame a mino

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग लड़की के पिता को झूठे यौन उत्पीड़न के मामले में फंसाने की साजिश रचने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़की ने पहले इसी कांस्टेबल पर रेप का...

मऊ : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग लड़की के पिता को झूठे यौन उत्पीड़न के मामले में फंसाने की साजिश रचने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़की ने पहले इसी कांस्टेबल पर रेप का आरोप लगाया था। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 23 जुलाई को लड़की के पिता के खिलाफ एक महिला ने कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में एक यौन उत्तपीड़न का केस दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि पिता ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने उसके साथ रेप किया और चुप रहने की धमकी दी। इसी मामले की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य सबूतों की जांच से पता चला कि इस शिकायत के पीछे एक साजिश थी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मऊ पुलिस लाइन्स में तैनात कांस्टेबल विशाल भारती, सकीना खातून, निसार उर्फ ​​नेसार अहमद और जोया उर्फ ​​गुल निहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह साजिश 2023 में विशाल भारती के खिलाफ दर्ज एक रेप केस से जुड़ी है। उस समय भारती मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस स्टेशन में तैनात था। नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि भारती ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और उसके अंतरंग वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में भारती करीब सात महीने तक जेल में रहा था।

 हालांकि मऊ की एक सेशन कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। पुलिस का आरोप है कि पुराने मामले में सजा मिलने के डर से, भारती ने तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एक साजिश रची। उन्होंने शिकायतकर्ता महिला को पैसे देकर लड़की के पिता के खिलाफ रेप का एक नया मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि ऐसा करने के पीछे मकसद पुराने मामले की सुनवाई को प्रभावित करना और नाबालिग लड़की के परिवार पर दबाव डालना था। फिलाहल सभी चार आरोपियों को शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे सोनीधापा मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान लड़की के पिता के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे पाए गए, और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!