कलयुगी बेटे ने हदे की पार, धारदार हथियार से पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 31 Oct, 2026 12:57 PM

a son in this degenerate age crossed all limits hacking his father to death wit

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांधा पुरवा में मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से वार कर कथित रूप से अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी।

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांधा पुरवा में मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से वार कर कथित रूप से अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि बांधा पुरवा में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पारिवारिक विवाद के चलते नीलम उर्फ नथुवा यादव (35) ने अपने बुजुर्ग पिता मोतीलाल (65) के सिर और गले पर कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया जिनकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन के बाद हत्या में प्रयुक्त हंसिया के साथ नीलम उर्फ नथुवा को गिरफ्तार कर लिया।  उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!