शिया वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य सैयद फैज़ी ने चेयरमैन को लिखा पत्र, जितेंद्र त्यागी को पद से हटाने की मांग की

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Dec, 2021 05:19 PM

shia waqf board member syed faizi wrote to the chairman

सैय्यद फैजी ने वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी को लिखा पत्र लिखकर जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी को सदस्य पद से हटाने की मांग का प्रस्ताव लाने की मांग की है।  उन्होंने कहा कि  शिया सेन्ट्रेल वक्फ बोर्ड  शिया समाज के लिए एक महत्व पूर्ण संस्था है। ऐसे...

लखनऊ: सैय्यद फैजी ने वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी को लिखा पत्र लिखकर जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी को सदस्य पद से हटाने की मांग का प्रस्ताव लाने की मांग की है।  उन्होंने कहा कि  शिया सेन्ट्रेल वक्फ बोर्ड  शिया समाज के लिए एक महत्व पूर्ण संस्था है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदरी है कि इसको सुचारु से चलाए।  उन्होंने कहा कि  शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने हाल ही में मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपनाया है। ऐसे में बोर्ड के सदस्य को रुप में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए।

PunjabKesari

बता दें कि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने 10 जनवरी 2018 को अपने लिए हयाती कब्र खरीदी थी। इसके एवज में उन्होंने संबंधित कर्बला के मुतवल्ली को रकम भी चुकाई थी। इसके पीछे उन्होंने अपनी जान को मिल रही धमकियों को वजह बताया था। धर्म परिवर्तन करने के बाद और वसीम रिजवी की वसीयत के मुताबिक उन्हें उनका अंतिम संस्कार हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के मुताबिक किए जाने की बात कही गई थी। इस वजह से कर्बला तालकटोरा के मुतावल्ली ने कर्बला तालकटोरा में स्थित उनकी कब्र के आवंटन को रद्द कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!