'पिछली सरकारें गंदगी में डूबी थीं, कचरे की राजनीति को हटाया गया', CM Yogi ने सपा पर साधा निशाना

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Apr, 2026 03:04 PM

yogi adityanath targets sp at waste management program

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में पर्यावरण अनुकूल कचरा प्रबंधन वाहनों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला और कहा कि उनकी सरकार ने राज्य से ''कचरे की राजनीति को हटा दिया है ...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में पर्यावरण अनुकूल कचरा प्रबंधन वाहनों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला और कहा कि उनकी सरकार ने राज्य से ''कचरे की राजनीति को हटा दिया है।'' मुख्यमंत्री लखनऊ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी से चलने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। 

आदित्यनाथ ने कहा, ''हमने और उत्तर प्रदेश के लोगों ने कचरे की राजनीति को उखाड़ फेंका है। पहले, शासन और सोच दोनों गंदगी से भरे हुए थे, जिससे गंदगी और बीमारियां फैलती थीं।'' उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पिछली सरकारों के कामकाज के कारण घर-घर कचरा उठाने जैसी प्रभावी कचरा संग्रहण प्रणाली संभव नहीं थी। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए कहा, ''पहले सत्ता में रहने वाले लोग खुद गंदगी में डूबे हुए थे। उनके कार्य और सोच उसी को प्रतिबिंबित करते थे, जिसके परिणामस्वरूप इंसेफ्लाइटिस, डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया जैसी बीमारियां फैल गईं।'' 

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मानकों में सुधार के लिए "डबल इंजन सरकार" को श्रेय दिया और कहा कि लखनऊ अब पिछले नौ वर्षों में स्वच्छता रैंकिंग में देश के शीर्ष तीन शहरों में शामिल हो गया है। आदित्यनाथ ने कहा कि नए इलेक्ट्रिक वाहन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करेंगे और बेहतर अपशिष्ट निपटान प्रणाली सुनिश्चित करते हुए ''नेट जीरो'' लक्ष्य प्राप्त करने में योगदान देंगे। उन्होंने पिछली सरकारों की तुलना में मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए शहरी बुनियादी ढांचे में बदलाव पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पहले के शासनकाल में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण पुरानी हैलोजन स्ट्रीट लाइट्स को प्राथमिकता दी जाती थी, जबकि उनकी सरकार ने 24 घंटे बिजली सुनिश्चित की और शहरों में उनकी जगह ऊर्जा-कुशल एलईडी लाइट्स लगाईं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!