शर्मनाक: दबंगों ने युवक को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 2 लाख

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Nov, 2026 01:02 PM

shameful thugs strip a young man record a and demand 2 lakhs while thre

उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के खरेला क्षेत्र में दबंगई, मारपीट और कथित रंगदारी का गंभीर मामला सामने आया है। जरौली निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र अमरचंद लोधी ने तीन लोगों पर अपहरण कर मारपीट करने, निर्वस्त्र कर अपमानित करने, जबरन वीडियो बनाने और उसे...

महोबा: उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के खरेला क्षेत्र में दबंगई, मारपीट और कथित रंगदारी का गंभीर मामला सामने आया है। जरौली निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र अमरचंद लोधी ने तीन लोगों पर अपहरण कर मारपीट करने, निर्वस्त्र कर अपमानित करने, जबरन वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ति ने पुलिस अधीक्षक महोबा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोर कारर्वाई किए जाने की मांग की है।

पुलिस उप अधीक्षक दीपक दुबे ने बताया क़ी पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र में आठ अक्टूबर क़ी घटना में ग्राम बल्लाय में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गौरहारी निवासी कुछ लोग पहुंचने और कथित रूप से गुंडागर्दी करते हुए हवाई फायरिंग करने क़ी बात कही गयी है। बाजार समिति के सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए एक आरोपी से रिवॉल्वर छीन कर अपने कब्जे में ले लिया। शैलेन्द्र का कहना है कि उसने तत्काल डायल 112 और थाना खरेला पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर बाजार समिति की ओर से रिवॉल्वर पुलिस को सुपुर्द किया गया और घटना के संबंध में कारर्वाई के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया लेकिन आरोप है कि करीब 20 दिनों तक मामले मे आरोपियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कारर्वाई नहीं हुई। 

पुलिस उप अधीक्षक के अनुसार शिकायत में कहा है कि 28 अक्टूबर को शैलेन्द्र अपने साथी के साथ चरखारी से मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान यूपी-95 आर 7235 नंबर की कार में सवार तीन लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। तीनों ने उसे जबरन कार में डालकर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद कार से नीचे उतारकर उसके सिर पर अपने पैर रखकर प्रताड़ति किया और जबरन कपड़े उतार नंगा करते हुए वीडियो बनाया।. पीड़ति का आरोप है कि आरोपियों ने उक्त वीडियो वायरल कर पूरे क्षेत्र में उसे बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही कहा कि पहले की शिकायत और रिवॉल्वर पुलिस को सौंपे जाने में हुयी कार्यवाही में उनका एक लाख रुपये खर्च हुआ है, जिसकी भरपाई अब पीड़ति को ही करनी होगी। 

आरोपियों ने वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। डीएसपी के मुताबिक इस घटना को लेकर शैलेन्द्र कुमार ने 29 अक्टूबर को अपने साथियों के साथ थाना खरेला पहुंचकर मामले की शिकायत की लेकिन थाना पुलिस के कार्यवाही न करने पर उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने क़ी मांग क़ी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है और प्रकरण मे जांच के आदेश करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर क़ानूनी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!