Sant Kabir Nagar News: शादी के मंडप पर दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Jun, 2023 03:06 PM

sant kabir nagar news groom kept waiting in mandap bride eloped with her lover

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां नई नवेली दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ सात जन्मो तक बंधन में बांधने वाली थी, कि जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होते ही...

(मिथिलेश कुमार धुरिया)Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां नई नवेली दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ सात जन्मो तक बंधन में बांधने वाली थी, कि जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होते ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसकी चर्चा इन दिनों क्षेत्र में बनी हुई है। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात आई बारात में जयमाल के बाद मंडप से दुल्हन अपने गांव के प्रेमी के साथ भाग गई। उधर शादी की रस्म पूरा कराने के लिए परिवार के लोग दुल्हन को ढूंढने लगे, लेकिन दुल्हन नहीं मिली। बिना शादी के ही रात में बारात लौट गई। इस मामले में सोमवार को पीड़ित भाई ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

PunjabKesari

दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बखिरा थाना क्षेत्र के रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शादी उसके परिजनों ने बेलहर थाना के एक गांव में तय की थी। शादी की निर्धारित तिथि रविवार की देर शाम बारात पहुंची जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी के रस्म की तैयारी चल रही थी। रात लगभग 2 बजे दुल्हन मंडप से किसी बहाने से निकली और फिर गांव के ही प्रेमी के संग फरार हो गई। शादी के लिए लड़की वाले दुल्हन की तलाश करने लगे। इस बात की भनक दूल्हा पक्ष को हुई तो तरह-तरह की चर्चाएं चलने लगी। दुल्हन के ना मिलने पर शादी की रस्में संपन्न नहीं हुई और बिना शादी के बैरन दूल्हा बारात लेकर वापस हो गया।

PunjabKesari

प्रेमी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया केस
बताया जा रहा है कि दुल्हन के परिजनों ने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन गांव के युवक से बातचीत करती थी, आरोप है कि वह युवक उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने तहरीर देकर युवती को ढूंढने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुल्हन को भगाने और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग कराई लेकिन प्रेमी प्रेमिका का कहीं पता नहीं चला, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!