क्या हुआ ब्यूटी पार्लर में? दुल्हन की देरी से टूटी शादी की खुशियां, दूल्हे के पिता को पड़ा दिल का दौरा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 May, 2025 12:24 PM

bride returned from parlor after 2 hours groom s father got heart attack

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त तनाव और अफरा-तफरी में बदल गया जब ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन तय समय पर वापस नहीं लौटी। यह घटना शहर के एक प्रमुख मैरिज होम में हुई, जहां शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। दूल्हा सज-धज कर...

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक शादी समारोह उस वक्त तनाव और अफरा-तफरी में बदल गया जब ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन तय समय पर वापस नहीं लौटी। यह घटना शहर के एक प्रमुख मैरिज होम में हुई, जहां शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। दूल्हा सज-धज कर बारात लेकर पहुंच चुका था, मेहमान दावत का आनंद ले रहे थे और बैंड-बाजे की धुन बज रही थी-लेकिन दुल्हन के गायब होने की खबर ने माहौल को अचानक बदल दिया।

1200 मेहमानों के बीच फैली बेचैनी
मिली जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में लगभग 1000 से अधिक मेहमान शामिल थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, और दुल्हन नहीं लौटी, तो कार्यक्रम में भाग लेने वाले हलवाई, कैटरिंग स्टाफ और बैंड वाले तक परेशान होने लगे। कुछ ही देर में यह चर्चा फैल गई कि कहीं शादी रद्द तो नहीं हो गई?

2 घंटे बाद लौटी दुल्हन, लेकिन तब तक हो चुकी थी बहुत देर
बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे बाद दुल्हन पार्लर से लौटी, लेकिन तब तक दूल्हे के परिवार ने नाराजगी जाहिर करते हुए शादी से इंकार कर दिया। इसी तनावपूर्ण माहौल में दूल्हे के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दहेज का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद दुल्हन के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी जिसमें दहेज की मांग का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

धरी की धरी रह गईं लाखों की तैयारियां
इस शादी के लिए लगभग 1200 मेहमानों के लिए खाना तैयार किया गया था। कैटरिंग स्टाफ, बैंड, आर्केस्ट्रा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं, लेकिन कार्यक्रम अधूरा रह गया। कैटरर सत्येंद्र जैन ने बताया कि अभी तक किसी भी कारीगर को मेहनताना भी नहीं मिला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!