Edited By Ruby,Updated: 11 Jul, 2019 05:22 PM
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मेरठ-बदांयू राजमार्ग पर रोडवेज की दो बसों के बीच गुरूवार को आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से बदांयू जा रही बस, बदांयू
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मेरठ-बदांयू राजमार्ग पर रोडवेज की दो बसों के बीच गुरूवार को आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली से बदांयू जा रही बस, बदांयू से दिल्ली जा रही बस से मेरठ बदांयू मार्ग पर सलैमपुर चिट्टा गांव के पास आमने सामने टकरा गई। इस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।