मेरठ में 400 लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव: हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा करने से रोका, SSP कार्यालय पहुंचे पीड़ित

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Oct, 2022 05:59 PM

religious pressure on 400 people in meerut

जिले से धर्म परिवर्तन कर हिंदुओं को जबरन ईसाई बनने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मंगत पुरम बस्ती के लोग SSP दफ्तर पहुंचे। बस्ती के लोगों ने आरोप लगाए कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।

मेरठ: जिले से धर्म परिवर्तन कर हिंदुओं को जबरन ईसाई बनने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मंगत पुरम बस्ती के लोग SSP दफ्तर पहुंचे। बस्ती के लोगों ने आरोप लगाए कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं। पुलिस दफ्तर पहुंचे भाजपा मेरठ महानगर मंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि मंगत पुरम बस्ती में रहने वाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए कि इसके पीछे कौन लोग हैं। ऐसे कितने लोग है, जिन्होंने ईसाई धर्म को अपना लिया है। अगर वो गुमराह हुए हैं, तो उन्हें हिंदू धर्म में वापस लाया जाएगा।

PunjabKesari

लॉकडाउन के समय की थी मदद

बस्ती वालों ने बताया कि ये पूरा खेल कोरोना काल में 2 साल पहले लॉकडाउन के वक्त शुरू हुआ। बस्ती के लोगों के पास पैसे और काम की परेशानी थी। तब कुछ ईसाई लोग हमारी बस्ती में आ गए। उन लोगों ने हम लोगों को खाने-पीने का सामान दिया। कुछ लोगों को पैसे देकर मदद की। जब हम लोग उन पर भरोसा करने लगे तो अब वे ईसाई धर्म बदलवाने के लिए कहने लगे। बस्ती में अस्थायी चर्च भी बनाने का आरोप भी लगाया है।

PunjabKesari

देवी देवताओं की पूजा करने से रोक रहे

लोगों का आरोप हैं कि 400 लोगों को प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी है। हमें अपने देवी देवताओं की पूजा करने से रोक रहे हैं। उनकी फोटो घरों से हटाने का दबाव बना रहे हैं। जबरन धर्म परिवर्तन को रोका जाए, सनातन धर्म को मानने वालों को उनके धर्म का पालन करने दिया जाए।

PunjabKesari

SSP ने दिया जांच के आदेश

जिले में बड़े लेवल पर पैसे व खाने का लालच देकर गरीब लोगों के इस प्रकार से धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने पर मेरठ के SSP प्रभाकर चौधरी ने वहां मौजूद लोगों को आश्वासन देते हुए इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। मीडिया के सवाल करने पर कहा कि आज 400 लोगों के माध्यम से हमें सूचना मिली है कि इन लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!