रामचरित मानस विवाद पर बोले रामभद्राचार्य - सठिया गए हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, उनकी बुद्धि भ्रष्ट...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Jan, 2023 04:53 PM

rambhadracharya said on ramcharit manas controversy

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों रामचरितमानस पर विवादित बयान देेकर सुर्खियां में है। कई नेताओं, संतों और तमाम हिन्दू संगठनों उनके बयान पर नाराजगी जताई है। इसी कड़ी में रामभद्राचा...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों रामचरितमानस पर विवादित बयान देेकर सुर्खियां में है। कई नेताओं, संतों और तमाम हिन्दू संगठनों उनके बयान पर नाराजगी जताई है। इसी कड़ी में रामभद्राचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सठिया गए हैं और उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।
PunjabKesari
रामचरितमानस की विभिन्न चौपाइयों पर सवाल उठाने और इस ग्रंथ को प्रतिबंधित करने वाली मांग पर कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। वहीं श्रीराम चरित मानस में संशोधन करने के आरोप पर तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट रामभद्राचार्य ने कहा कि वह 20 बार कह चुके हैं कि उन्होंने कभी संशोधन किया ही नहीं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पूछने वाले मूर्खों को संशोधन और संपादन का अंतर समझ लेना चाहिए। अब उन्हें यह अंतर नहीं समझ आ रहा तो वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुकदमा भी चला, लेकिन आरोप खारिज हो गए।
PunjabKesari
हिंदू राष्ट्र को लेकर कही ये बड़ी बात 
बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री को लेकर रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया था। इसके बाद से ही राष्ट्र विरोधी तत्व सक्रिय हो गए। हिंदू राष्ट्र को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान जाने ये कब होगा, लेकिन हमें यत्न तो करते रहना होगा। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अंधविश्वास फैलाने के आरोप में विवादों में है। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा शिकायत के मामले में बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो में देखने में अंधश्रद्धा या अंधविश्वास जैसा कुछ नहीं है। पुलिस ने अपना लिखित जवाब अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष और शिकायतकर्ता श्याम मानव को भेजा है।

स्वामी प्रसाद के इस बयान पर विवाद? 
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि कई करोड़ लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते, सब बकवास है। यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है। सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए रामचरित मानस से जो आपत्तिजनक अंश है, उसे बाहर करना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!