Edited By PTI News Agency,Updated: 06 Feb, 2023 11:58 PM

लखनऊ, छह फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की साधारण बसों में अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर एक रुपये 30 पैसे का भुगतान करना होगा।
लखनऊ, छह फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की साधारण बसों में अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर एक रुपये 30 पैसे का भुगतान करना होगा।
राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। वेंकटेश्वर लू द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण मंजिली बसों के किराये की अधिकतम दरें एक रुपये 30 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर निर्धारित की गयी हैं।
यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक निगम की साधारण बसों का किराया प्रति किलोमीटर प्रति यात्री एक रुपये पांच पैसे था। इस हिसाब से प्रति किलोमीटर प्रति यात्री साधारण बसों के किराये में 25 पैसे की वृद्धि की गयी है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।