Edited By PTI News Agency,Updated: 01 Aug, 2021 07:51 PM

आगरा, एक अगस्त (भाषा) आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत गांव बहरामपुर में गत शनिवार को दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी।
आगरा, एक अगस्त (भाषा) आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत गांव बहरामपुर में गत शनिवार को दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला तालाब का पानी ओवरफ्लो होने पर मेड़ टूटने से खेत में निकल रहे पानी को लेकर था।
दरअसल, तलाब के पास में ही सुमित परमार का खेत है। तालाब के पानी से खेत की मेड़ टूट गयी थी। शनिवार सायं साढ़े सात बजे सुमित खेत पर पहुंचा और अपने खेत को जलमग्र देखा। उसमें मछलियां भी पड़ी हुई थीं। इसको लेकर सुमित ने आपत्ति जताई तो उसका गांव के ही भोला से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गयी। इसी बीच भोला का बेटा आदित्य घर से लाइसेंसी बन्दूक लेकर आया। उसने सुमित को गोली मार दी। गोली सुमित के जबड़े में लगी।
इस संबंध में रविवार को थाना खंदौली इंसपेक्टर अरविंद निर्वाल ने बताया कि घायल सुमित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गयी। हत्यारोपी फरार हैं। आरोपियों के घर पर पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।