आगरा में जमीनी विवाद में हुए संघर्ष में छह लोग घायल

Edited By PTI News Agency,Updated: 24 Nov, 2020 08:53 PM

pti uttar pradesh story

आगरा, 24 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के नागर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा, 24 नवम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के नागर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
निबोहरा थाने के इंस्पेक्टर सूरज प्रसाद ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि बाद में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर दूसरे हमलावर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!