प्रयागराज की पूर्व BJP विधायक नीलम करवरिया का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में चल रहा था लिवर सिरोसिस की बीमारी का इलाज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Sep, 2024 08:53 AM

prayagraj news former bjp mla of prayagraj neelam karvariya passed away

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में  मेजा विधानसभा सीट से BJP विधायक रहीं नीलम करवरिया की बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। इसी बीमारी की वजह से वह कुछ दिनों से हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। हालत...

Prayagraj News: (अश्वनी कुमार सिंह) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में  मेजा विधानसभा सीट से BJP विधायक रहीं नीलम करवरिया की बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्हें लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। इसी बीमारी की वजह से वह कुछ दिनों से हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। हालत ज्यादा गंभीर होने से डॉक्टरों ने गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया था, लेकिन इससे भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे। उनकी 2 बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से नीलम करवरिया की तबीयत खराब चल रही थी। जिसके चलते उनको  हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। वहीं देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया व फेसबुक के माध्यम से देर रात 10:00 बजे से ही उनकी मौत की खबर आनी शुरू हो गई लेकिन, खबर की पुष्टि तब तक नहीं हो पाई थी। यह सूचना उनके निजी प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ला ने फेसबुक के माध्यम से समस्त प्रयागराज की जनता को यह सूचित करते हुए कहा कि अब हमारे बीच भाभी मां, पूर्व विधायक नीलम करवरिया नहीं रही। जैसे ही यह सूचना लोगों तक पहुंची शोक की लहर दौड़ गई।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!