4 युवकों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर सवार थे चारों युवक...ट्रक में पीछे से भिड़े

Edited By Imran,Updated: 28 Jan, 2025 12:03 PM

painful death of 4 youths all four youths were riding on the same bike

जिले में एक सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर कस्बे के पास हुई।

देवरिया:  जिले में एक सड़क हादसे में 04 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर कस्बे के पास हुई।

 बताया जाता है कि एक ही एक ही पल्सर बाइक पर कुशीनगर जनपद के रहने वाले अतुल सिंह, पिंटू गौड़, रितेश सिंह और देवरिया के रहने वाले अंकित गौड़ जा रहे थे। अभी यह हेतिमपुर कस्बे के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक और अनियंत्रित हुई और आगे चल रही ट्रक में पीछे से टकरा गई जिससे चारों युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
PunjabKesari
हादसे की सूचना मिलते ही महुआडीह पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि सभी बाइक सवार युवक एक निजी कार्यक्रम में शिरकत कर अपने घर कुशीनगर के लिए जा रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!