सारस के 'लापता' होने पर अखिलेश बोले- 'BJP सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी करेंगे आंदोलन'

Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Mar, 2023 12:26 PM

on the missing of the stork akhilesh

उत्तर प्रदेश वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस’ अब लापता है। सारस के लापता होने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जाहिर...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस’ अब लापता है। सारस के लापता होने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि, उत्तर प्रदेश के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे। शर्मनाक!''

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Rain in UP: फसलों की बर्बादी पर सिर्फ 19 हजार किसानों को राहत पैकेज देगी सरकार, मुआवजे के इस फॉर्मूले पर उठा रहे सवाल

बता दें कि अखिलेश यादव ने आज यानी गुरुवार को इस मामले को लेकर कई ट्वीट किए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ''उत्तर प्रदेश वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस' अब लापता है। उत्तर प्रदेश के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे। शर्मनाक!'' उन्होंने सारस के 'लापता' होने की एक खबर भी अपने ट्वीट के साथ टैग की है। सपा अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मुख्यमंत्री जी चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण भी कर दें लेकिन उसे ढूंढकर उसकी जान ज़रूर बचाएं। वो सारस भी पूरे उत्तर प्रदेश को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री जी को गोलू (सीएम योगी का कुत्ता)।''

 


अखिलेश ने लिखा कि, ''उत्तर प्रदेश के पक्षी-प्रेमी ‘बी सैया' नामक गांव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें राज्य सरकार नाकाम रही। सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती। भाजपा अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए।'' हालांकि रायबरेली के क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि उस सारस को आज सुबह ही परिसर में देखा गया।

PunjabKesari

रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार भेज दिया था सारस
गौरतलब है कि अमेठी जिले के जामो विकास खंड के मंडखा निवासी आरिफ नामक युवक के घर पर रह रहे एक सारस को वन विभाग ने गत बीते मंगलवार को रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार भेज दिया था। प्रभागीय वन अधिकारी डी.एन. सिंह ने बुधवार को बताया कि विभाग की एक टीम ने आरिफ से मुलाकात कर इसके लिए सहमति ली थी। उन्होंने बताया कि सारस को मंगलवार को रायबरेली के ऊंचाहार समसपुर पक्षी विहार भेज दिया गया। उनके मुताबिक इस प्रकिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

यह भी पढ़ेंः CM योगी ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद, कहा- बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

PunjabKesari

आरिफ और सारस की सोशल मीडिया पर आई थी वीडियो और तस्वीरें
हालांकि आरिफ ने वन अधिकारी के दावे को गलत बताते हुए कहा कि वन विभाग की टीम 'ऊपर' से मिले आदेश का हवाला देते हुए सारस को अपने साथ ले गई। इस सवाल पर कि क्या वन विभाग की टीम ने सारस को ले जाने से पहले उनसे रजामंदी ली थी, आरिफ ने कहा "अरे वह मेरे बच्चे की तरह था। क्या हम उसको ले जाने देते, आप ही बताइए?" आरिफ को करीब एक साल पहले खेत में एक सारस घायल हालत में मिला था। आरिफ उसे अपने घर ले आया था और उसकी देखभाल की थी। धीर-धीरे सारस पूरी तरह ठीक हो गया और आरिफ के साथ ही रहने लगा। आरिफ और सारस के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आए थे। 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!