BJP-RSS के खिलाफ Whatsapp पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने 4 पर दर्ज किया FIR

Edited By Umakant yadav,Updated: 01 Feb, 2021 12:56 PM

offensive post on whatsapp against whatsapp on bjp rss filed fir on 4

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर प्रचारक अजय पांडेय ने आरोप लगाया गया है कि वाट्सऐप ग्रुप में रविवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरुद्ध आपत्तिजनक फोटो तथा टिप्पणी पोस्ट की गई है। जिसके बाद मामले में जिले में चार लोगों के विरुद्ध...

बलिया: भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरुद्ध वाट्सऐप पर आपत्तिजनक फोटो और टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में जिले में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी सौरव राय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर प्रचारक अजय पांडेय की शिकायत पर रविवार रात सुशील श्रीवास्तव तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में आरोप लगाया गया है कि वाट्सऐप ग्रुप में रविवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरुद्ध आपत्तिजनक फोटो तथा टिप्पणी पोस्ट की गई है। राय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!