Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 May, 2023 07:51 AM

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कांग्रेस नेता सिद्धरमैया (Siddaramaiah) को कर्नाटक (Karnataka) का मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उम्मीद जताई...
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कांग्रेस नेता सिद्धरमैया (Siddaramaiah) को कर्नाटक (Karnataka) का मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व नये कर्नाटक का निर्माण करेगा। सपा प्रमुख ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री (CM) और उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) को बधाई देते हुए ट्वीट (Tweet) किया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में श्री सिद्धरमैया (Siddaramaiah) जी एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में श्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) जी को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'' इसी ट्वीट में उन्होंने कहा है, ''आशा है नया नेतृत्व नये कर्नाटक का निर्माण करेगा।''
शनिवार को सिद्धरमैया के नेतृत्व में नई सरकार का हो गया गठन
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के एक सप्ताह बाद शनिवार को सिद्धरमैया के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया। सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो उनके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ग्रहण की, जो उप मुख्यमंत्री बने हैं। कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा नीत जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट पर जीत हासिल की थी। चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए गए थे।