अमेठी: तिरंगा यात्रा में गाना बजाने से भड़के मौनी महाराज, समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

Edited By Imran,Updated: 14 Aug, 2022 04:32 PM

mouni maharaj furious for playing a song in the tricolor yatra

आजादी के 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा के दौरान साउंड बजाने को लेकर यहां बाबू गंज सगरा के पीठाधीश्वर मौनी महाराज भड़क गये और उन्होने तिरंगा यात्रा में खलल डालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मौनी स्वामी अपने...

अमेठी: आजादी के 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा के दौरान साउंड बजाने को लेकर यहां बाबू गंज सगरा के पीठाधीश्वर मौनी महाराज भड़क गये और उन्होने तिरंगा यात्रा में खलल डालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मौनी स्वामी अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गए।       

जिले के टीकर माफी स्थित स्वामी परम हंस महराज की तपोस्थली पर मौनी महराज उस समय भड़क गए जब तिरंगा यात्रा में राष्ट्र गान बजते समय कुछ लोग साउंड बजाने लगे। इससे नाराज मौनी स्वामी समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गये। मौनी स्वामी और उनके समर्थक राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाने लगे। मौनी महाराज ने कहा कि कुछ लोग तिरंगा यात्रा में व्यवधान डालने के लिए साउंड बजाने लगे। यह मेरा अपमान नहीं है यह अपमान राष्ट्रगान ,देश और देश के प्रधानमंत्री का अपमान है। देश का अपमान करने वाले के खिलाफ कारर्वाई होनी चाहिए। 

उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक इन लोगों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया जाएगा तब तक हम धरना प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे। इस बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि धरना प्रदर्शन खत्म हो गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!