1 करोड़ का बिल पास करने के लिए एक लाख की घूस, रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए JE, एंटी करप्शन की कार्रवाई से हड़कंप

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Mar, 2026 11:45 AM

je arrested for accepting 1 lakh bribe

सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अभियान के तहत मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बाणसागर नहर परियोजना से जुड़े एक जूनियर इंजीनियर को ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।...

मिर्जापुर : सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अभियान के तहत मिर्जापुर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बाणसागर नहर परियोजना से जुड़े एक जूनियर इंजीनियर को ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के करछना निवासी एक ठेकेदार को नवंबर 2025 में बाणसागर नहर निर्माण का लगभग चार करोड़ रुपये का ठेका मिला था। इसमें से करीब तीन करोड़ रुपये का कार्य पूरा हो चुका था, जबकि शेष कार्य बाकी था। पूर्ण हुए कार्य का भुगतान जारी कराने के लिए ठेकेदार के प्रतिनिधि ने संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर मुसाफिर सिंह यादव से संपर्क किया।

एक लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत
आरोप है कि जेई ने बिल पास करने के बदले एक लाख रुपये की मांग की। बिना पैसे दिए फाइल आगे न बढ़ाने की बात कही गई। इससे परेशान होकर ठेकेदार के प्रतिनिधि ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें : UP में गहराया तेंदुए का खौफ! नहीं थम रहा आतंक... 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, घर से उठा ले गया आदमखोर, इस हाल में मिला शव

जाल बिछाकर किया गया गिरफ्तार
शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता के जरिए केमिकल लगे नोट आरोपी तक पहुंचाए गए। जैसे ही जेई ने अपने आवास पर पैसे लिए, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

मौके पर हुई कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर देहात कोतवाली लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : IPL में व्यस्त Rinku Singh नहीं ले सके नियुक्ति पत्र, Video जारी कर CM Yogi का जताया आभार, 3 करोड़ की धनराशि देने के लिए भी कही ये बात 

आगे की जांच जारी
एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों के मुताबिक, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तरह की वसूली में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है और विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!