मुरादाबाद में सनसनी! 6 बच्चों की मां ने पति और परिवार छोड़ा, अधेड़ उम्र के प्रेमी संग थाने में हुई पंचायत और सस्पेंस भरा समझौता

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Nov, 2025 11:35 AM

moradabad news mother of six leaves husband and family

Moradabad News: मुरादाबाद जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद 6 बच्चों की मां ने अधेड़ उम्र के एक शादीशुदा पुरुष से प्यार कर लिया। महिला ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना, अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के...

Moradabad News: मुरादाबाद जिले से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद 6 बच्चों की मां ने अधेड़ उम्र के एक शादीशुदा पुरुष से प्यार कर लिया। महिला ने समाज और परिवार की परवाह किए बिना, अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ किराए के कमरे में रहना शुरू कर दिया।

मामले का पूरा विवरण
यह घटना मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र की है। शनिवार को महिला रोते-रोते थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका विवाह 17 साल पहले बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से हुआ था। शादी के बाद उनका जीवन सामान्य रहा और 6 बच्चे भी हुए। बड़ा बेटा अब 15 साल का है। लगभग 4 साल पहले महिला मायके आई और वहां उसकी नजर एक शादीशुदा सात बच्चों के पिता पर पड़ी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और जल्द ही प्यार परवान चढ़ने लगा। महिला बार-बार मायके आने लगी ताकि प्रेमी से मिल सके।

पति और परिवार का विरोध
महिला के बार-बार मायके आने पर उसका पति नाराज़ हो गया और उनके बीच झगड़े होने लगे। बाद में महिला ने पति को छोड़कर मायके में ही रहने का फैसला किया। प्रेमी ने गांव में किराए का कमरा लिया और महिला को वहां रहने का भरोसा दिया। उसने महिला का खर्च भी उठाना शुरू किया। महिला को यह भरोसा भी दिया गया कि वह उससे शादी करेगा और उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने।

प्रेमी ने शादी से किया इंकार
कुछ समय बाद प्रेमी ने महिला से दूरी बना ली और शादी से इंकार कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और अब वह विवाह करने को तैयार नहीं है। इसके अलावा युवक के परिवार के लोग भी महिला के कमरे में आकर उसके साथ मारपीट करने लगे। परेशानी बढ़ने पर महिला थाने पहुंची और न्याय की मांग की। उसने पुलिस से कहा कि उसका निकाह कराया जाए।

पुलिस की कार्रवाई और समझौता
एसएचओ प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि महिला ने शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को थाने बुलाया। दोनों पक्षों के बीच थाने में पंचायत हुई। काफी देर विचार-विमर्श के बाद युवक ने शादी के लिए राजी हो गया। महिला ने भी लिखित समझौता नामा लेकर मामला निपटाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!