मंत्री बलदेव सिंह औलख बोले- PM मोदी विकास और सुशासन का प्रामाणिक ब्रांड

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Mar, 2021 03:21 PM

minister baldev singh aulakh said  pm modi the authentic

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ कोविशिल्ड लगवाई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ‘मेड इन इंडिया'' कोरोना वैक्सीन बिलकुल सुरक्षित हैं। उन्होने सभी से अपील की, जो वैक्सीन...

रामपुर: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ कोविशिल्ड लगवाई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ‘मेड इन इंडिया' कोरोना वैक्सीन बिलकुल सुरक्षित हैं। उन्होने सभी से अपील की, जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, कोरोना की वैक्सीन लगवाएं और भारत को कोरोना मुक्त बनाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना की चुनौती के एक वर्ष से भी कम समय में भारत में दो स्वदेशी वैक्सीन का आना, देश के वैज्ञानिकों के प्रयासों का परिणाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशवासियों की सलामती के संकल्प का पुख्ता प्रमाण हैं। औलख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास और सुशासन का प्रामाणिक ब्रांड बन गए हैं। पीएम मोदी ने बिना किसी भेदभाव के 'समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण के संकल्प के जरिये हर जरूरतमंद तक विकास की रौशनी पहुंचाने का सफल प्रयास किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!