मेरठ ट्रिपल मर्डर केस: इश्‍क के चक्‍कर में बहन ने भाई को दिया था जहर!, जांच में निकली कातिल

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Apr, 2026 06:33 PM

meerut triple murder case a sister poisoned her brother out of love and the in

दौराला कस्बे में शराब पीकर तीन लोगों की मौत से जुड़ा मामला अब साधारण हादसा नहीं बल्कि एक बड़ी साजिश के रूप में सामने आया है। शुरुआती जांच में जहरीली शराब से मौत की बात कही जा रही थी, लेकिन पुलिस की गहन पड़ताल ने इस केस को पूरी तरह पलट दिया है।...

मेरठ: दौराला कस्बे में शराब पीकर तीन लोगों की मौत से जुड़ा मामला अब साधारण हादसा नहीं बल्कि एक बड़ी साजिश के रूप में सामने आया है। शुरुआती जांच में जहरीली शराब से मौत की बात कही जा रही थी, लेकिन पुलिस की गहन पड़ताल ने इस केस को पूरी तरह पलट दिया है। दरअसल, ये कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि  वह एक सुनियोजित हत्या की साजिश साबित हुई है।

मृतक की सगी बहन अलका ही निकली कातिल 
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अंकित उर्फ दौलत की सगी बहन अलका ने अपने प्रेमी पवन उर्फ पोली के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर शराब में जहर मिलाया, जिससे अंकित समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म 
अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अलका लगातार अपने बयान बदल रही थी, जिससे उस पर शक गहराता गया। शुरुआत में उसने खुद को पूरी तरह अनजान बताते हुए इसे हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ और तकनीकी सबूतों के सामने वह टूट गई और सच्चाई कबूल कर ली।

प्रेम संबंध भाई बन रहा था बांधा 
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि अलका और पवन के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिसका अंकित विरोध करता था। यही नहीं, अलका की नजर अपने भाई की जमीन पर भी थी। दोनों ने मिलकर योजना बनाई कि अंकित को रास्ते से हटाकर वे शादी करेंगे और संपत्ति पर कब्जा करेंगे।

तड़प-तड़प कर तीनो दोस्ता की हुई मौत 
योजना के तहत शराब में जहर मिलाया गया, लेकिन मामला तब और गंभीर हो गया जब अंकित वही शराब अपने दोस्तों बाबूराम और जितेंद्र के साथ पी गया। कुछ ही देर में तीनों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डॉ. वीके सिंह, अविनाश पांडेय और भानु भास्कर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

सरकारी शराब में नहीं मिली कोई गड़बड़ी 
जांच में साफ हो गया कि सरकारी शराब में कोई गड़बड़ी नहीं थी, बल्कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। पुलिस ने अलका और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जिस बहन को लोग अब तक पीड़ित मान रहे थे, वही इस खौफनाक साजिश की मुख्य आरोपी निकली। पुलिस खुलासे से लोग हैरान है आखिर सगी बहन ही प्रेम संबंध में इस कदर अंधी हो गई कि भाई की इस तरह से हत्या की साजिश रच डाली। फिलहाल पुलिस अन्य पहलुआ पर भी जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!